राज्यपाल को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने दिया आमंत्रण, 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस

रांची (SHABD) :झारखंड विधानसभा का 22 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने आज लोकभवन में मुलाकात कर उन्हें समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस दौरान समसामयिक विषयों पर दोनों के बीच बातचीत हुई। गौरतलब है कि इस बार विधानसभा का स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।