समावेशी मतदाता सूची पर जोर, 30 नवंबर को प्रकाशित होगी एसआईआर की मतदाता सूची

रांची (SHABD) :झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रवि कुमार का समावेशी मतदाता सूची पर जोर है। इस सिलसिले में कल राज्य के सभी बूथों पर ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक एसआईआर के तहत वोटरों के लिए एक और अवसर कैम्प आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही बीएलओ तथा बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला का भी आयोजन होगा। श्री कुमार ने बताया कि राज्य में एसआईआर के तहत आवेदनों का डिजिटाइजेशन तेज गति से हो रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि आयोग का यह प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक न छूटे और अपात्र इसमें शामिल न हो। सीईओ ने बताया कि एसआईआर के तहत तीस नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।