
रांची (SHABD) :धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची स्थित लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए उनके योगदान को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके विचार आज भी देशवासियों, विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
