
जयपुर, 14 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को बहरोड़ विधायक स्व. डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास स्थान पहुंचकर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
राज्यपाल ने स्व. डॉ. यादव के निवास पर उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सांत्वना दी।
