
लखनऊ (SHABD) :जालौन में लोगों की शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के लिए पुलिस ने ‘भरोसा’ सॉफ्टवेयर शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस कार्यालय में इसका शुभारंभ किया।इस सॉफ्टवेयर के जरिए जनसुनवाई में आने वाले हर शिकायतकर्ता को एक ‘भरोसा पर्ची’ दी जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, फोटो और समस्या की जानकारी दर्ज होगी। पर्ची पर 10 अंकों का शिकायत नंबर भी होगा, जिससे शिकायत की स्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।इस नई व्यवस्था से पुलिस शिकायतों पर नजर रख सकेगी और उनके निस्तारण की बेहतर तरीके से निगरानी कर सकेगी।
