प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बजट वेबसाइट का किया शुभारंभ

लखनऊ (SHABD) :प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज प्रदेश की नवीनीकृत बजट वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य सरकार ने बजट एवं वित्तीय सूचनाओं को आमजन, शोधकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के लिए अधिक सुलभ और व्यवस्थित बनाया है। नवीनीकृत वेबसाइट की प्रमुख विशेषता चैटबॉट सुविधा है, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता बजट संबंधी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त कर सकेंगे।