
लखनऊ (SHABD) :शामली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शामली के कांधला स्थित रॉयल पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 106 जोड़ों का विवाह और निकाह कराया गया। इनमें 42 हिंदू जोड़े और 64 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रसन्न चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें विवाह प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए एक लाख रुपये की धनराशि निर्धारित है। इसमें से 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में दिए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता करना है।
