
लखनऊ (SHABD) :उरई शहर में यातायात जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग, पुलिस और यातायात विभाग द्वारा प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर कार्रवाई की जा रही है। ई-रिक्शा चालकों को चौराहों के 50 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा न करने और निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग की हिदायत दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार ई-रिक्शा औद्योगिक पुलिस चौकी में निरुद्ध किए गए हैं। परिवहन विभाग ने चालकों से यातायात नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है।
