
लखनऊ (SHABD) :गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ईज ऑफ लिविंग (जीवन सुगमता) विजन के अनुरूप गोरखपुर में वार्ड स्तर पर सर्वसुविधायुक्त कल्याण मंडपम की श्रृंखला खड़ी हो रही है। समाज के अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक-पारिवारिक आयोजनों के लिए मैरिज हाउस का रियायती विकल्प देने के लिए वार्ड नंबर 54 उर्वरक नगर के जंगल नकहा नंबर 2 में भी भव्य ‘कल्याण मंडपम’ बनकर तैयार हो गया है। सीएम योगी की विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा बनवाए गए इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण मुख्यमंत्री, 16 सितंबर (बुधवार) को दोपहर बाद करेंगे |
