चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगे, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली (SHABD) :चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। वे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और अहम क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। शी जिनपिंग का 2019 के मामल्लपुरम शिखर सम्मेलन के बाद यह पहला भारत दौरा है।