
लखनऊ (SHABD) :बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव के पास सहसवान-बिसौली मार्ग पर डंपर और टेंपो की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक पति-पत्नी शामिल हैं। मृतकों में एक महिला पूर्वी दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
