26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर, 26 नवंबर 2026:वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर जान गंवाने वाले सभी निर्दाेष नागरिकों एवं देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि 26/11 का मुंबई आतंकी हमला देश के इतिहास की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना है। देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी।

श्री चौधरी ने दिवंगत नागरिकों एवं वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।