
लोहरदगा (SHABD) :लोहरदगा में भी चक्रवात अकवान के असर से मौसम का मिजाज दो दिनों से बदला हुआ है। यहां बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों को भी इस बेमौसम बरसात से नुकसान हुआ है। खेतों में काट कर रखी गई धान पानी में खराब हो रहें हैं और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।
