जालौन के माधौगढ़ में महिलाओं को किया गया जागरूक

लखनऊ (SHABD) :जालौन के माधौगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सखी वन स्टॉप सेंटर यूनिट-2 की टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और विधवा पेंशन योजना सहित महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।