
लखनऊ (SHABD) :कन्नौज में आज जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील तिर्वा सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 (SSR-2027) के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अभियान में तेजी लाने तथा पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। जिनका नाम अभी तक दर्ज नहीं है, उनसे फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी वास्तविक एवं पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।
