
लखनऊ (SHABD) :चक्रवात अर्नब के प्रभाव से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों मेंकल से रुक रुक कर बारिश जारी है।कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश के चलतेएक तरफ तापमान में गिरावट आई है वहीं कई स्थानों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर सरकार सतर्क है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगीने आज जारी निर्देश में कहा कि अतिवृष्टि से हुई, आर्थिक हानि, पशुहानि परतत्काल मुआवजा दिया जाए। बारिश में जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्धकराएं। फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दें।
