बलरामपुर में 1805 बूथों पर लगा मतदाता पंजीकरण कैंप

लखनऊ (SHABD) :बलरामपुर में मतदाता सूची को अपडेट करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए सभी 1805 मतदान बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।इसी क्रम में जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता पंजीकरण के काम की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और सूची को सही व अपडेट रखना है।