राज्यपाल से नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

जयपुर,26 सितंबर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से शनिवार को लोकभवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के नव नियुक्त कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह ने मुलाकात की।

 कुलगुरु बनने के बाद डॉ. युद्धवीर सिंह की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।