
लखनऊ (SHABD) :लखनऊ में जैन धर्म के दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन इंदिरानगर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म और 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि प्रातः काल भक्तों ने भगवान वासुपूज्य को पांडुशिला पर विराजमान कर 108 स्वर्ण कलशों से रिद्धि-सिद्धि मंत्रों के साथ अभिषेक किया। इसके बाद विश्व शांति की कामना से शांतिधारा की गई, जिसका सौभाग्य अभय, धीरज, अनुरोध, अभिषेक, अतिशय, संयम, प्रविज्ञान, सनत, महावीर और मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। दशलक्षण विधान की पूर्णाहुति हवन के साथ हुई ।
