यूपी के लखनऊ में  भारी बारिश के चलते कल स्कूल रहेंगे बंद

लखनऊ (SHABD) :यूपी के लखनऊ में कल भारी बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए डीएम ने जिले में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के तहत 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।