‘हरियालो राजस्थान’ अभियान : सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त शर्मा ने डीआईपीआर परिसर में किया पौधारोपण

जयपुर, 23 सितम्बर। सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने बुधवार को ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आंवला, बिल्वपत्र, कदम, चंपा और राखी बेल के पांच पौधे लगाए।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और सौंदर्यकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित परिवेश सुनिश्चित करना है। उन्होंने डीआईपीआर के समस्त कार्मिकों को स्वच्छ पर्यावरण के प्रति संकल्पित होकर हरियालो राजस्थान अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

डीआईपीआर परिसर में इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी श्रीमती कौशल्या सांकृत्य, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) श्री मनमोहन हर्ष तथा सहायक निदेशक श्रीमती कविता जोशी सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।

उल्लेखनीय है कि ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।