श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में  स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया

लखनऊ (SHABD) : श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले तथा बीते पांच सौ वर्ष चले संघर्ष में बलिदान हुए रामभक्तों की स्मृति में मन्दिर के विशाल परिसर में स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया है। यह अब पूरी तरह बनकर लोकार्पण के लिए तैयार है। लाल ग्रेनाइट से बने स्तम्भ की ऊंचाई 16 मीटर और गोलाई चार फिट है। धरती से जुड़े हिस्से की गोलाई साढ़े चार फिट है।