चित्रकूट में निराश्रित बच्ची की विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी

लखनऊ (SHABD) :चित्रकूट में बाल संरक्षण और पुनर्वासन को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। किशोर न्याय अधिनियम और दत्तक ग्रहण विनियम के तहत विशेषीकृत राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई के माध्यम से एक निराश्रित बच्ची की विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी की गई।

16 सितंबर को कलेक्ट्रेट में जरूरी दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद बच्ची को भावी दत्तक माता को विधिक रूप से सौंप दिया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि बच्चों को सीधे गोद लेना गैर-कानूनी है। दत्तक ग्रहण के लिए अधिकृत ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाएं और लावारिस बच्चे की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।