जेपी नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली (SHABD) : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने NEET-PG 2026 परीक्षा की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई छात्र-केंद्रित सुधार लागू किए गए हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों से किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने और केवल आधिकारिक स्रोतों से जारी सूचनाओं का ही पालन करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत व्यवस्था की गई है।

फोटो- बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा
सोर्स- एक्स (Jagat Prakash Nadda)