
Photo : @narendramodi
नई दिल्ली (PIB) : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्ण प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व और असाधारण योगदान के लिए प्रदान किया गया। श्री मोदी ने यह पुरस्कार भारत और इंडोनेशिया के लोगों और दोनों देशों के बीच चिरस्थायी सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया।
