हैदराबाद ‘इन्वेस्टर कनेक्ट मीट‘ में शामिल होंगे उद्योग मंत्री देवांगन

File Photo

रायपुर, 10 जून 2026 : उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन हैदराबाद में 12 जून को आयोजित ‘इन्वेस्टर कनेक्ट मीट‘ में शामिल होंगे। इस इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में भाग लेने के लिए मंत्री श्री देवांगन 11 जून को रायपुर से नियमित विमान सेवा से अपरान्ह 3.55 बजे प्रस्थान कर शाम 5.35 बजे हैदराबाद पहुंचेंगे। मंत्री श्री देवांगन 12 जून को हैदराबाद में 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में भाग लेने के पश्चात बिजनेस टू गवर्मेन्ट मीटिंग में शामिल होंगे। वे 12 जून को अपरान्ह शाम 4.45 बजे हैदराबाद से नियमित विमान से प्रस्थान कर 7.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।