ममता बनर्जी का दावा- 230 सीटें संभव, हम ही सरकार बनाएंगे

नई दिल्ली (SHABD):पश्चिम बंगाल में बूथ एग्जिट पोल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीत सकती है और 230 का आंकड़ा भी पार कर सकती है। ममता बनर्जी ने जनता पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि 2016 और 2021 की तरह इस बार भी नतीजे उनके पक्ष में आएंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्रों की निगरानी करने की अपील की और जरूरत पड़ने पर खुद मैदान में उतरने की बात कही।

फोटो- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)