नालंदा में रंगदारी मांगने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

राजगीर (SHABD): नालंदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए रंगदारी मांगने वाले सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। राजगीर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कतरीसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत खान फर्नीचर के मालिक से एक अज्ञात मोबाइल नंबर के माध्यम से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी।

रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मामले में संलिप्त सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।