
File Photo : @PIB
नई दिल्ली (SHABD) :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज चैत्र शुक्लादी, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरोज और साजिबू चेइराओबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कामना व्यक्त की कि ये त्यौहार प्रेम और सद्भाव के माध्यम से भारत के विभिन्न समुदायों में एकता को बढ़ावा देंगे और नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएंगे।
