चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली (SHABD): भारत निर्वाचन आयोग ने असम, केरलम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है।

असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा।

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में डाले गए वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।