
नई दिल्ली (SHABD):खाड़ी देशों में तनावपूर्ण हालात पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। भारत सरकार ने स्थिति को और न बढ़ाने के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की गई है। भारत ने कहा है कि मूल मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही खाड़ी देशों में मौजूद भारतीयों को सतर्क रहने और दूतावासों के सम्पर्क में रहने की अपील भी की गई है।
वहीं इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होता जा रहा है। इजराइल के हमले के बाद अब ईरान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान की तरफ इजराइल के हाइफा शहर को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गईं। लेकिन आयरन डोम ने समय रहते सभी मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक लिया। फिलहाल इजरायल में लगातार युद्ध के सायरन बज रहे हैं और इजरायल को लोगों को बंकर में रहने की सलाह दी गई है।
फोटो- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल का पोस्ट
सोर्स- एक्स (@MEAIndia)
